Movie prime

Bikaner Congress : कल्ला, भाटी, मेघवाल सहित कांग्रेस सड़क पर, जानिए मुद्दा क्या है!

 

 RNE Bikaner.

राजस्थान में कांग्रेस ने भाजपा की भजनलाल सरकार के खिलाफ सड़क पर आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। इसी कड़ी में मंगलवार को बीकानेर में भी कांग्रेस ने जमकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में बी.डी.कल्ला, भंवरसिंह भाटी, गोविंदराम मेघवाल जैसे पूर्व मंत्रियों के साथ ही विधायक शिमला नायक, कांग्रेस के शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत, देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग आदि अगुवाई करते नजर आये। खास बात यह है कि कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन का प्रमुख मुद्दा स्मार्ट मीटर हटाना है। इसे हटवाने की मांग करने वालों में कांग्रेस के दो पूर्व ऊर्जा मंत्री शामिल रहे।

विश्नोई धर्मशाला से पैदल मार्च, कलेक्टर को ज्ञापन : 
दरअसल राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बीकानेर शहर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए बिश्नोई धर्मशाला से पैदल मार्च कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

जानिए कौन, क्या बोला :
चुप नहीं बैठेंगे : कल्ला
"भाजपा सरकार युवाओं महिलाओं और किसान विरोधी सरकार है। इनका सिर्फ एक ही ध्येय है किस तरीके से गरीबों को लुटा जाए और इसके लिए हर वो योजनाएं लागू कर रही है जिससे गरीबों,मध्यमवर्गीय परिवारों के बचत को अपने खाते में डाला जाए लेकिन कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।"
-पूर्व काबिना मंत्री डॉ बुलाकीदास कल्ला
गोरे नहीं टिके, चोरों की औकात क्या : मेघवाल
"खनन माफियायो और भू माफियाओं से घिरी ये सरकार सोचती है कि राजस्थान में वो जैसा चाबुक चलाएगी चल जायेगा। ये इसकी भूल है जब कांग्रेस के सामने गोरे नहीं टिके तो चोरों की औकात ही क्या है।"
-पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल
आमजन का जीना मुश्किल : भाटी
"पेयजल बिजली और सड़क आमजन का मौलिक अधिकार है लेकिन भाजपा राज में ये तीनों वस्तुएं जैसे आमजन के लिए  है ही नहीं। बदहाल सड़के और बेमियादी बिजली कटौती ने आमजन का जीवन दूभर कर दिया है।"
-पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी
सरकार का अपराधियों से याराना : शिमला
"जब से भाजपा सरकार आई है तब से कानून व्यवस्था बेपटरी हो गई है। अपराधी खुले आम बहन बेटियों को छेड़ रहे है। लूटपाट कर रहे है लेकिन भाजपा सरकार कुंभकर्ण की नींद सोई है। ऐसा लगता है जैसे इनका अपराधियों के साथ कोई याराना हो।"
-अनूपगढ़ विधायक, जिला कांग्रेस प्रभारी शिमला नायक

congress

गहलोत, सियाग सहित इन नेताओं ने सरकार को कोसा : 
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार अलोकतांत्रिक व्यवहार कर रही हैं। संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। उसके खिलाफ किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन से पीछे नहीं हटेंगे।
देहात जिला अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि आमजन के खिलाफ तानाशाही तरीके से जबरदस्ती स्मार्ट मीटर के नाम से लूट करना चाहती है उसको बर्दास्त नहीं किया जाएगा। 
संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि राज्य की भाजपा सरकार द्वारा अलोकतांत्रिक तरीके से निकाय चुनावों को टालने, जबरदस्ती स्मार्ट मीटर के नाम से आमजन के जेबों पर डाका डालने, और पूरे राजस्थान में खासतौर से बीकानेर में जिस तरह कानून व्यवस्था लचर हुई है अपराधी बेखौफ घूम रहे है उसके खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन किया गया। 
संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया कि देहात जिला अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, शहर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन में बीकानेर और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

ये रहे शामिल, विचार भी रखे : 
जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मंगलाराम गोदारा, पूर्व मंत्री लक्ष्मण कड़वासरा, लूणकरणसर प्रत्याशी डॉ. राजेंद्र मुंड,प्रवक्ता पूनमचंद भादू, प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ, गजेंद्र सिंह सांखला, मूलाराम भादू, सचिव साजिद सुलेमानी, डूंगरगढ़ नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, पीसीसी सदस्य मकसूद अहमद,हरिराम बाना, विक्रम स्वामी, भूमि विकास बैंक चेयरमैन रामनिवास गोदारा, पूर्व जिला प्रमुख श्रीमती सुशीला सिंवर, पक्षिम विधानसभा समन्वयक सद्दाम हुसैन, सेवादल प्रदेश संगठक कमल कल्ला, सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष विमल भाटी जवाहर बाल मंच प्रदेश संयोजक अरुण व्यास, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव नीरू चौधरी, जिला महिला अध्यक्ष शशिकला राठौड़,यूथ अध्यक्ष भंवर  कूकना ने संबोधित किया।