Movie prime

Bikaner Congress : यशपाल बोले- एक हफ्ते में हालात नहीं सुधरे तो सड़क पर आंदोलन होगा

 

RNE BIKANER. 

बीकानेर की जन समस्याओं को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक दिवसीय सांकेतिक धरना जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने दिया गया। धरने के बाद अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को नौ सूत्री ज्ञापन दिया। कहा, एक सप्ताह में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सड़को पर आंदोलन किया जाएगा।

धरने पर यह बोले यशपाल गहलोत : 

धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा, बीकानेर के हालात बदतर हो गए। हर गली, हर मोहल्ले में सिवरेज के कारण गंदे पानी का तालाब नदी, सड़ांध मारता कचरा दिख रहा है। इस पर बिना बताए निजी कंपनी द्वारा घंटों बिजली कटौती होने से बीकानेर की जनता के नाक में दम कर रखा है। जिला प्रशासन को इन समस्याओं को दूर करने का आग्रह किया लेकिन हालात जस के तस है। आज का धरना प्रशासन को चेतावनी है कि अगर एक हफ्ते के अंदर इन समस्याओं के निदान पर कार्य नहीं किया तो आने वाले समय में सड़को पर आंदोलन किया जाएगा
प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ ने कहा कि बीकानेर का आमजन जिला प्रशासन के ढुलमुल रवैए से बहुत हीं परेशान हो रहा है। पीबीएम अस्पताल के हालात भी बड़े खराब है प्रशासन को इस पर तुरंत कार्य करना चाहिए। 
कांग्रेस के संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि धरने पर हुई सभा को प्रवक्ता विकास तंवर, वरिष्ठकांग्रेसी अब्दुलमजीद खोखर,माशूक अहमद सलीम भाटी परमानंद गहलोत, जनाब मौलाबख्श ब्रिजाराम भील मोशरीफ समेजा हेमंत किराडू, पूर्व पार्षद शिवरी चौधरी, नित्यानंद पारीक, ब्लॉकअध्यक्ष सुमित कोचर, शहजाद भुट्टा, जाकिर नागौरी, आनंद सिंह सोढा, उपाध्यक्ष मकसूद अहमद अरविंद मिढ़ा, दिलीप बाठिया, टिंकू भाटी, ललित तेजस्वी,महिला जिलाअध्यक्ष शशिकला राठौड़, देहात महिला अध्यक्ष शांति बेनीवाल,उमा सुथार, यूथ अध्यक्ष भंवर कूकना, देहात संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल, आनंद जोशी, शिवकुमार गहलोत, मनोज किराडू, राहुल जादूसंगत आदि ने संबोधित किया।