RudraNewsExpress_Logo

बीकानेर जिला परिषद : 41 में से 30 कांग्रेस, बीजेपी 08, आरएलपी 02, सीपीआई 01

बीकनेर : डूडी की बहू निकिता, गोविंदराम की बेटी सरिता दोनों जीते, कौन बनेगी जिला प्रमुख!
 
बीकानेर में नगर निगम के बाद गांव की सरकार में भी बीजेपी साफ!

 

Rudra News Express Bikaner.
बीकानेर जिला परिषद के चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को बुरी तरह से पछाड़ दिया है। जिले के कुल 41 वार्डों में से 30 पर जीत दर्ज कर कांग्रेस ने एकतरफा जीत हासिल की है। भाजपा 08 सीटों पर सिमट गई और दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। हनुमान बेनीवाल की आरएलपी को 02 और सीपीआई (एम) को एक वार्ड में जीत मिली।

गोविंदराम ने बेटी को प्रमुख बनाने का दावा किया, निकिता डूडी भी मैदान में : 
कांग्रेस की जीत में पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल, भंवरसिंह भाटी और सुशीला डूडी के साथ ही जिलाध्ययक्ष बिशनाराम की भूमिका खास मानी जा रही है। गोविंदराम के बेटी सरिता चौहान 06 हजार से अधिक वोटों से जीती हैं। इसके साथ ही मेघवाल ने दावा किया है कि उनके विधानसभा क्षेत्र खजूवाला, पूगल, छत्तरगढ़ की सभी 08 सीटें कांग्रेस ने जीती है। सरिता पहले प्रधान रही है और जिला परिषद सदस्य भी रही है। ऐसे में उन्होंने सरिता चौहान को प्रमुख बनाने की बात कही है। हालांकि यह भी कहा है कि अंतिम फैसला पार्टी करेगी। 

 

p

दूसरी ओर रामेश्वर डूडी और विधायक सुशीला डूडी की पुत्रवधू निकिता ने भी जीत दर्ज की है। पिछले 30 सालों में बीकानेर की जिला परिषद में प्रमुख बनाने में सबसे बड़ी भूमिका डूडी की रहती थी। अब रामेश्वर डूडी दुनिया में नहीं है। उनकी पत्नी सुशीला डूडी विधायक है। ऐसे हालात में पुत्रवधू को जिला परिषद का चुनाव लड़वाने का मकसद साफ है जिला प्रमुख बनवाना।
जाहिर है कि बड़ी जीत के बाद कांग्रेस में अब अंदरूनी तौर पर जिला प्रमुख की जंग शुरू होगी। पिछले चुनाव में भी सरिता चौहान को प्रधान बनाने के लिए जी-तोड़ कोशिश हुई लेकिन डूडी के हस्तक्षेप से मोडाराम मेघवाल को प्रमुख बनाया गया। मोडाराम मेघवाल इस बार भी जिला परिषद सदस्य का चुनाव जीते हैं।
केंद्र-राज्य के मंत्री, 06 विधायक भी हार से नहीं बचा पाए : 
दूसरी और भाजपा के खाते में हार इसलिए ज्यादा चौंकाने वाली है क्योंकि जिले के 07 में से 06 विधायक और सांसद भाजपा के हैं। इनमें से एक केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल है और एक राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा है। खाजूवाला के विधायक डॉक्टर विश्वनाथ, कोलायत के अंशुमानसिंह भाटी भी अपने क्षेत्र में जिला परिषद और पंचायत चुनाव में बड़ी उपलब्धि हासिल नहीं कर पाए। 

भाजपा आज तक जिला प्रमुख नहीं बना पाई : 
 

p

बीकानेर जिला में भाजपा का जिला प्रमुख बनने का सपना इस बार भी पूरा होता दिखाई नहीं दे रहा है। इस जिले में भाजपा को आज तक प्रमुख पद पर जीत नहीं मिल पाई। एक बार तब भाजपा प्रमुख बनाने के बिल्कुल नजदीक पँहुच गई जब कमान पूर्व मंत्री मानिकचंद सुराना के पास थी। उनके पुत्र जितेंद्र सुराना प्रमुख पद के प्रत्याशी थे लेकिन क्रॉस वोटिंग से बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा। इस बार भाजपा को बीकानेर में पहले नगर निगम में हार का मुंह देखना पड़ा और अब जिला परिषद में भी बुरी हार हुई है। राजनीतिक विश्लेषक इसे विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए शुभ संकेत नहीं मानते। 

जानिए कहां, कौन जीता : 
आपके दिए गए चुनावी आंकड़ों और अपलोड की गई 41 वार्डों की निर्वाचित सदस्य सूची के अनुसार बीकानेर जिला परिषद में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है। कांग्रेस के 30, भाजपा के 8, RLP के 2 और CPI (M) का 1 सदस्य निर्वाचित हुआ है।

ये है बीकानेर जिले के 41 जिला परिषद सदस्य : 
1    यूसुफ खान, कांग्रेस
2    किरण कुमारी    कांग्रेस
3    पदम सिंह    कांग्रेस
4    इंद्रा    कांग्रेस
5    सुधीर प्रताप सिंह    कांग्रेस
6    पुन्नू खान    कांग्रेस
7    मदन लाल    कांग्रेस
8    माया गर्ग    कांग्रेस
9    मैना    कांग्रेस
10    शीलवंती    भाजपा
11    धापू कंवर    भाजपा
12    चेतन राम    कांग्रेस
13    निकिता कडवासरा    कांग्रेस
14    सायर सिंह    कांग्रेस
15    मांगीलाल    भाजपा
16    मंगू सिंह    भाजपा
17    मोडाराम    कांग्रेस
18    माया टार्ड    कांग्रेस
19    कौशल्या गोदारा    RLP
20    इंद्रा    कांग्रेस
21    अखाराम    भाजपा
22    रणवीर चंडेल    कांग्रेस
23    सुखदेव    कांग्रेस
24    शिवलाल    कांग्रेस
25    रामनिवास    कांग्रेस
26    सरिता चौहान    कांग्रेस
27    विमला कंवर    कांग्रेस
28    सलामती    कांग्रेस
29    सोना देवी    कांग्रेस
30    भीवराज    कांग्रेस
31    बसकारी    भाजपा
32    प्रेम प्रकाश    कांग्रेस
33    रामलाल    कांग्रेस
34    संतोष    भाजपा
35    सुमन टांडी    कांग्रेस
36    चंदा देवी    कांग्रेस
37    सुरेश कंवर    भाजपा
38    मुन्नीराम    कांग्रेस
39    अनीता    RLP
40    चंद्रकला    कांग्रेस
41    परमेश्वरी    CPI (M)

FROM AROUND THE WEB