Bikaner Jila Parishad Ward Lottery : 10 सीटें SC के लिए, 5 SC महिला; OBC के हिस्से में 9 सीटें, सामान्य वर्ग की 22 सीटों में 11 महिलाओं के लिए
लो आ गई बीकानेर जिला परिषद वार्डों की लॉटरी, 41 सीटों पर आरक्षण की तस्वीर साफ
Rudra News Express Bikaner.
पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बीकानेर जिला परिषद की 41 सीटों पर आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है। आरक्षण लॉटरी के बाद अब यह तय हो गया है कि जिला परिषद के कौन से वार्ड अनुसूचित जाति (SC), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), महिला और सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगे।
SC के ये 10 वार्ड :
बीकानेर जिला परिषद में कुल 41 सीटें हैं। इनमें 10 सीटें अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं। SC की इन 10 सीटों में 5 सीटें SC महिला के लिए आरक्षित रहेंगी। SC वर्ग के लिए आरक्षित वार्डों में वार्ड नंबर 2, 38, 7, 8, 9, 23, 17, 26, 22 और 29 शामिल हैं। इनमें SC महिला के लिए वार्ड नंबर 2, 9, 29, 26 और 8 आरक्षित किए गए हैं। वहीं SC वर्ग की शेष 5 सीटें वार्ड नंबर 7, 17, 22, 23 और 38 में हैं।

OBC के ये 09 वार्ड :
इसके बाद बची 31 सीटों में से 9 सीटें OBC वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं। OBC की 9 सीटों में 4 सीटें OBC महिला के लिए रहेंगी।OBC के आरक्षित वार्डों में वार्ड नंबर 12, 20, 33, 34, 30, 24, 25, 35 और 39 शामिल हैं। इनमें OBC महिला के लिए वार्ड नंबर 39, 20, 35 और 34 आरक्षित हैं। OBC वर्ग की शेष 5 सीटें वार्ड नंबर 12, 24, 25, 30 और 33 में हैं।
ये 22 सामान्य वार्ड :
SC और OBC आरक्षण के बाद बची 22 सीटें सामान्य वर्ग के लिए हैं। सामान्य वर्ग की इन 22 सीटों में 11 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। सामान्य महिला के लिए आरक्षित वार्डों में 13, 41, 27, 4, 19, 18, 28, 31, 10, 36 और 11 शामिल हैं। शेष 11 वार्ड सामान्य वर्ग के लिए खुले रहेंगे।
इस तरह बीकानेर जिला परिषद की 41 सीटों का आरक्षण गणित साफ हो गया है। SC को 10, OBC को 9 और सामान्य वर्ग को 22 सीटें मिली हैं। वहीं महिला आरक्षण के तहत SC में 5, OBC में 4 और सामान्य वर्ग में 11 सीटें आरक्षित हैं। यानी कुल 20 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी। अब आरक्षण की तस्वीर साफ होने के साथ ही जिला परिषद चुनाव को लेकर संभावित उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों की सक्रियता भी बढ़ने की संभावना है। कई दावेदारों के समीकरण आरक्षण के बदलते स्वरूप के साथ बदलेंगे, जबकि आरक्षित हुए वार्डों में नए चेहरों की तलाश शुरू होगी।

