Movie prime

Bikaner : देहात भाजपा की कार्यशाला में जगतनारायण जोशी ने संगठन की नसीहत दी

 
Bikaner : देहात भाजपा की कार्यशाला में जगतनारायण जोशी ने संगठन की नसीहत दी
RNE Bikaner. सक्रिय सदस्यता अभियान एवं संगठनात्मक चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात की कार्यशाला जालम सिंह भाटी की अध्यक्षता में हुई जिसमें संगठन पर्व संगठनात्मक चुनाव जिला प्रभारी व जोधपुर के पुर्व जिलाध्यक्ष जगत नारायण जोशी मुख्य वक्ता रहे । Bikaner : देहात भाजपा की कार्यशाला में जगतनारायण जोशी ने संगठन की नसीहत दी भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी सक्रिय सदस्यता अभियान एवं संगठनात्मक चुनाव 2024 की कार्यशाला में जिले के सभी मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी सक्रिय सदस्य अभियान के मंडल संयोजक, मण्डल महामंत्री मण्डल चुनाव प्रभारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे । जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने संगठन पर्व की परिभाषा एवं जिले में चल रहे प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता अभियान की विस्तृत जानकारी दी। Bikaner : देहात भाजपा की कार्यशाला में जगतनारायण जोशी ने संगठन की नसीहत दी मुख्य वक्ता एवं संगठन चुनाव प्रभारी जगत नारायण जोशी ने पार्टी के पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक चुनाव की जानकारी दी। कहा, भाजपा में संगठन चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया तहत होते हैं इस चरण में सर्वप्रथम बूथ स्तर पर 21 सदस्य बूथ समिति गठित होगी‌। बुथ समिति सर्वस्पर्शी एवं सर्व समावेशी होगी। Bikaner : देहात भाजपा की कार्यशाला में जगतनारायण जोशी ने संगठन की नसीहत दी भाजपा संगठन प्रभारी ओम सारस्वत ने कहा भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है जिसके संगठनात्मक चुनाव में कार्यकर्ता में से कोई जिलाध्यक्ष व मण्डल अध्यक्ष बनता है। अब संगठनात्मक चुनाव के तहत बुथ समिति के बाद मण्डल में मण्डल अध्यक्ष का चुनाव और जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा। संगठन चुनाव कराने लिए मण्डल स्तर पर चुनाव प्रभारी लगायें गये‌ है। Bikaner : देहात भाजपा की कार्यशाला में जगतनारायण जोशी ने संगठन की नसीहत दी यह चुनाव प्रभारी बुथ समिति का गठन करेगे और उसके बाद में मण्डल मण्डल अध्यक्ष का चुनाव करायेंगे। मण्डल अध्यक्ष के बाद जिलाध्यक्ष का चुनाव होंगे भाजपा बीकानेर देहात में जिला चुनाव सहप्रभारी खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल व पुर्व चैयरमेन नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ रामेश्वर पारीक है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मंडल में सदस्यता अभियान के अंतर्गत महिलाओं की भागीदारी बढ़ाते हुए प्रत्येक मंडल में 500 महिलाओं को प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य सभी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि पूर्ण करें । Bikaner : देहात भाजपा की कार्यशाला में जगतनारायण जोशी ने संगठन की नसीहत दी प्राथमिक सदस्यता अभियान 15 नवंबर तक चलेगा इसे कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए युद्ध स्तर पर इस अभियान को चलाये। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने सम्बोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को राहत प्रदान कर रही है उन योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंच कर उन्हें पार्टी एवं पार्टी की विचारधारा से जोड़ें ।  Bikaner : देहात भाजपा की कार्यशाला में जगतनारायण जोशी ने संगठन की नसीहत दी कार्यशाला को संबोधित करते हुए चुनाव सहप्रभारी रामेश्वर पारीक ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियां का निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए संगठन पर्व की सफलता के लिए पूरे तन मन से लग जाएं । Bikaner : देहात भाजपा की कार्यशाला में जगतनारायण जोशी ने संगठन की नसीहत दी कार्यशाला में सदस्यता अभियान जिला संयोजक सवाई सिंह तंवर सक्रिय सदस्य अभियान संयोजक श्याम पचारिया ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चारण युआईटी चैयरमेन महावीर रांका प्रधान कानाराम गोदारा महेश मुण्ड देवीलाल मेघवाल शिव प्रजापत आसकरण भट्टर मोतीसिंह राठौड़ छैलुसिह शेखावत मनमोहन सिंह रामनिवास कस्वा नवरत्न घिटाला कुशुम सारस्वत कैलाश विश्नोई नरेंद्र चौहान ईमीलाल नैण सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रह। Bikaner : देहात भाजपा की कार्यशाला में जगतनारायण जोशी ने संगठन की नसीहत दी