RudraNewsExpress_Logo

Bikaner : जोड़बीड़ के हालात पर मंत्री सुमित गोदारा करेंगे बात, जिला कलेक्टर, BDA के अधिकारियों की मीटिंग बुलाई
 

 

Rudra News Express Bikaner. 

बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) की जोड़बीड़ कॉलोनी विकसित नहीं होने और समस्याओं से घिरी होने की खबरों के बीच राहत की बात है कि सरकार ने इसकी सुध ली है। कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने इसी कॉलोनी पर केंद्रित खास मीटिंग बुलाई है जिसमे कलेक्टर से लेकर BDA के अधिकारियों के रहने का अनुमान हैं। 


भाजपा के मीडिया संयोजक मनीष सोनी के मुताबिक कल यानी 7 नवंबर को सुबह मंत्री सुमित गोदारा की ओर से बुलाई गई यह खास मीटिंग जोड़बीड़ कॉलोनी में ही होगी। इसमें जिला कलेक्टर, बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) के आयुक्त एवं उपायुक्त सहित संबंधित प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा जोड़बीड़ विकास समिति के प्रतिनिधि और कॉलोनी के आवंटी भी अपनी समस्याएं रखेंगे।

इस मीटिंग में कॉलोनी की मौजूदा स्थिति, लंबे समय से लंबित विकास कार्यों और नागरिकों को हो रही परेशानियों पर विस्तार से चर्चा होगी। समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए आगामी कार्ययोजना तैयार करने के साथ ही मंत्री सुमित गोदारा अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर कॉलोनी का निरीक्षण भी करेंगे।

गौरतलब है कि जोड़बीड़ कॉलोनी के विकास कार्यों और जनसमस्याओं को लेकर लंबे समय से आवाज उठती रही है। ऐसे में मंत्री की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक को कॉलोनी के विकास और समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

FROM AROUND THE WEB