RudraNewsExpress_Logo

Bikaner : 41 में से 23 वोट लेकर कांग्रेस की निकिता जिला प्रमुख, बागी सरिता को मिले 18 वोट!

बीजेपी ने मैदान से प्रत्याशी हटाया, क्या सरिता को मिले बीजेपी के वोट!
 

Rudra News Express Bikaner.
 

p

बीकानेर जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी निकिता ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस की बागी सरिता चौहान को हराया है। निकिता को 23 और सरिता को 18 वोट मिले हैं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी एवं विधायक सुशीला डूडी की पुत्रवधू निकिता की जीत को रामेश्वर डूडी की विरासत माना जा रहा है और नामांकन के दिन से ही कांग्रेस डूडी को श्रद्धांजलिस्वरूप वोट देने की अपील करती नजर आई थी।

दूसरी ओर पूर्व मंत्री गोविंदराम की पुत्री सरिता चौहान भी लगातार दूसरी बार जिला परिषद का चुनाव जीती थी। उन्होंने भारी मतों से जीत दर्ज की थी। ऐसे में महिला सीट पर सरिता को टिकट देने की मांग हुई थी। काफी जद्दोजहद के बाद पर्यवेक्षक कुलदीप इंदौरा की मध्यस्थता और कांग्रेस आलाकमान की समझाइश के बाद भी दोनों एकमत नहीं हो पाए। पार्टी ने निकिता को प्रत्याशी बना दिया तो सरिता निर्दलीय मैदान में उतर गई। 
कांग्रेस के 30 वोट निकिता को 23 मिले, क्या सरिता को बीजेपी का साथ?

p


चुनाव में सबसे रोचक बात यह है कि भाजपा ने अपने प्रत्याशी का नामांकन करवाया लेकिन जब कांग्रेस की बागी मैदान मे आ गई तो प्रत्याशी हट लिया। ऐसे में मुकाबला कांग्रेस में ही हो गया। यहाँ एक खास बात यह है कि परिषद के 41 सदस्यों में से कांग्रेस ने 30 सीट जीती और भाजपा ने 08 सीटों पर जीत दर्ज की। एक सीट कम्युनिस्ट और दो RLP के खाते में गई। ऐसे में निकिता को पार्टी के 30 वोटों में से भी 07 कम यानी 23 वोट मिले हैं। 
दूसरी ओर सरिता को 18 वोट मिलन चौंकाता है। चौंकना इसलिए कहा जा सकता है कि वे खुद सहित पार्टी के 08 सदस्यों के साथ वोट देने आई। ऐसे में उन्हें कांग्रेस में से 08 वोट मिलना माना जा सकता है। भाजपा के सदस्य अगर कांग्रेस के खिलाफ वोट करते हैं तो तो उनके 08 मिलकर 16 वोट होते हैं। कम्युनिस्ट और RLP का कांग्रेस से गठबंधन होने की बात सामने आई थी। ऐसे में पूरी आशंका है कि कांग्रेस से ऐसे वोट भी क्रॉस हुए हैं जो पार्टी प्रत्याशी के खेमे में थे।
कुल मिलाकर इस चुनाव कांग्रेस ने भारी जीत दर्ज की थी लेकिन अपनी जीत को एकजुट नहीं रख पाई। जाहिर है भाजपा ने इसका लाभ उठाने की कोशिश की। ऐसे में भले ही अभी कांग्रेस के जिला प्रमुख की जीत हुई हो लेकिन पार्टी में बनी फूट की खाई जबरदस्त गहरा गई है। यह कांग्रेस की लगातार मजबूत हो रही ताकत को नुकसान पहुंचा सकती है।

FROM AROUND THE WEB