RudraNewsExpress_Logo

Bikaner पंचायत चुनाव : खाजूवाला से शुरुआत, नोखा-पांचू-जसरासर में चौथे चरण में चुनाव
 

24 अक्टूबर से शुरू होगी मतदान प्रक्रिया
 
 

Rudra News Express Bikaner.

राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के नाम निर्देशन एवं मतदान कार्यक्रम में संशोधन करते हुए बीकानेर जिले को चार चरणों में बांट दिया है। आयोग के 6 अक्टूबर 2026 के आदेश के अनुसार बीकानेर की सभी पंचायत समितियों में चुनाव चार अलग-अलग चरणों में होंगे। 

बीकानेर में चरणवार चुनाव 

प्रथम चरण : खाजूवाला, पूगल, छत्तरगढ़ और रूणिया

द्वितीय चरण : हदां, बीठनोक, बज्जू, कोलायत और बीकानेर

तृतीय चरण : श्रीडूंगरगढ़, रिड़ी और लूणकरणसर

चतुर्थ चरण : नोखा, पांचू और जसरासर

आयोग ने पंचायत एवं सरपंच पद के लिए प्रथम तीन चरणों की संशोधित समय-सारणी भी जारी की है। प्रथम चरण में मतदान 24 अक्टूबर, द्वितीय चरण में 30 अक्टूबर और तृतीय चरण में 5 नवंबर 2026 को होगा। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा।

FROM AROUND THE WEB