बीकानेर के पंचायत चुनाव की बिसात : जयपुर में बात, जानिए क्या हुआ!
Jaipur में बीकानेर कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी मीटिंग, नेताओं में समन्वय की नसीहत!
Rudra News Express Bikaner.
बीकानेर के पंचायत चुनाव की रणनीति पर शनिवार को जयपुर के कांग्रेस वॉर रूम में खास मीटिंग हुई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व राजस्थान कांग्रेस के सह-प्रभारी चिरंजीवी राव की अध्यक्षता में हुई बैठक में बीकानेर के कांग्रेस नेताओं ने एक-एक सीट पर बात की। मुख्य मंथन टिकट वितरण पर केंद्रित रहा।

नेताओं में समन्वय पर फोकस :
बैठक में नेताओं ने बीकानेर जिले की जिला परिषद में जिला प्रमुख एवं विभिन्न पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान बनाने की रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान चुनावों को लेकर समय रहते तैयारियां करने, संगठन के विभिन्न स्तरों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप प्रभावी चुनावी रणनीति तैयार करने जैसे विषयों पर विचार हुआ।
ये नेता रहे मौजूद :
मीटिंग में जिला सह-प्रभारी मुस्ताक खान, पीसीसी समन्वयक प्रद्युम्न सिंह राठौड, देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग, शहर जिलाध्यक्ष व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रहें मदनगोपाल मेघवाल, पूर्व मंत्री गोविन्दराम मेघवाल, पूर्व मंत्री विरेन्द्र बेनिवाल, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, पूर्व विधायक रेवन्तराम मेघवाल, जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष विक्रम स्वामी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शांति बेनिवाल, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा, एससी विभाग जिलाध्यक्ष मेवाराम मेघवाल, आरजीपीआरएस जिलाध्यक्ष हरिराम बाना, अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष सतू खां पड़िहार सहित पदाधिकारिगण मौजूद रहें।

