Bikaner की पूगल पंचायत मतदान में दूसरे नंबर पर, पहले स्थान पर बाड़मेर का मंगता!
Rudra News Express Jaipur-Bikaner.
राजस्थान के 16 जिलों की 104 पंचायत समितियों में सरपंच पदों के लिए शाम 06 बजे तक वोटिंग का जो ट्रेंड सामने आया है उसमें बाड़मेर की मंगता पंचायत समिति क्षेत्र 91.42 प्रतिशत के साथ सबसे आगे है। बीकानेर की पूगल पंचायत समिति क्षेत्र में 90.55% मतदान हुआ है जो दूसरे नंबर पर है। हालांकि अभी कई स्थानों से वोटिंग अपडेट होने के साथ ही फाइनल आँकड़े आना बाकी है।
राज्य निर्वाचन आयोग की साइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, शाम 6 बजे तक बाड़मेर जिले की मंगता पंचायत समिति 91.42 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे रही। बीकानेर जिले की पूगल पंचायत समिति में भी 90.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
बाड़मेर टॉप, बीकानेर-फलौदी भी आगे :
मंगता, बाड़मेर: 91.42%
पूगल, बीकानेर: 90.55%
रामसर, बाड़मेर: 90.03%
चौहटन, बाड़मेर: 89.98%
सेड़वा, बाड़मेर: 89.98%
फलोदी, फलोदी जिला: 89.66%
बीकानेर की चार पंचायत समितियों में कहां कितनी वोटिंग?
पूगल : 90.55%
खाजूवाला : 86.79%
रूनिया मुख्यालय : 86.65%
छत्तरगढ़ : 85.67%
पाली-सिरोही में कम मतदान :
पाली जिले की रानी स्टेशन पंचायत समिति 56.82 प्रतिशत के साथ सबसे नीचे रही। सिरोही जिले की कालंद्री पंचायत समिति में 57.31 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। पाली की मारवाड़ जंक्शन पंचायत समिति में 61.55 प्रतिशत, सुमेरपुर में 63.21 प्रतिशत और सिरोही की शिवगंज पंचायत समिति में 63.33 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

