भाजपा फिर तिरुअनंतपुरम में भारी पड़ी, निगम चुनाव के बाद 3 विधानसभा सीटें भी जीती
RNE Special.
केरलम विधानसभा चुनाव में इस बार वाम दलों का किला बुरी तरह से ढह गया। उनके गठबंधन को कांग्रेस के गठबन्धन ने करारी हार दी। देश में यह राज्य वाम दलों के लिए अंतिम राज्य था जहाँ उनकी सरकार थी। इस बार वे चुनाव हार गए तो उनकी सरकार अब देश में कहीं भी नहीं रही।
भाजपा के लिए पश्चिम बंगाल की तरह इस बार केरलम के चुनाव परिणाम भी सुखद रहे है। पिछले दिनों जब केरलम में निकाय चुनाव हुए तो कांग्रेस ने बाजी मारी मगर राजधानी तिरुअनंतपुरम नगर निगम का चुनाव भाजपा ने जीता। भाजपा का यहां मेयर बना।
इस चुनाव में भी भाजपा की यहां प्रतीकात्मक जीत हुई है। तिरुअनंतपुरम की 3 विधानसभा सीटें भाजपा ने जीती है और दक्षिण के इस राज्य में भी पहली बार सफलता पाई है। विदित रहे, तिरुअनंतपुरम लोकसभा सीट से कांग्रेस के शशि थरूर जीते हुए है और पिछले दिनों में कई बार उनका मोदी प्रेम प्रकट हुआ है। अब इस परिणाम के बाद उनकी कांग्रेस पार्टी में क्या स्थिति रहती है, देखने वाली बात होगी।

