भाजपा ने दिल्ली में चुनावी रणनीति के लिए किया मंथन, सभी बड़े नेता शामिल हुए इस बैठक में
Jan 18, 2025, 10:15 IST

RNE Network भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर अब अपनी पूरी शक्ति झोंक दी है। संकल्प पत्र जारी करने के बाद भाजपा ने एक वृहद रणनीति के तहत चुनावी मैदान में उतरने का निर्णय किया है। अपने स्टार प्रचारकों की सूची भाजपा पहले ही जारी कर चुकी है।
इसके अलावा जातिगत गणित के आधार पर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी दिल्ली के मैदान में उतारा जायेगा। जिसकी जिम्मेवारी बांट दी गई है। वरिष्ठ नेताओं व अन्य राज्य के नेताओं को तो अभी से राजनीतिक समीकरणों के अनुसार चुनावी ड्यूटी पर लगा दिया गया है। केंद्रीय मंत्रियों को भी अलग अलग सीटों की ड्यूटी एलोट कर दी गई है।
कल रात भाजपा ने चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए एक खास बैठक आयोजित की। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, गृहमन्त्री अमित शाह और संगठन महामंत्री बी एल संतोष शामिल हुए।




