Movie prime

Soniya Gandhi नाम की महिला को भाजपा ने Kerala पंचायत चुनाव में उतारा

कांग्रेस नेता ने बेटी का नाम सोनिया गांधी रखा, भाजपा ने उसे टिकट दकर अपना प्रत्याशी बनाया
 

RNE Network Kerala.
 

केरल से एक बहुत ही रोचक खबर सामने आई है। यहां चल रहे पंचायत चुनाव में एक वार्ड से सोनिया गांधी चुनाव लड़ रही है वह भाजपा प्रत्याशी के तौर पर। हालांकि यह सूचना प्रथम दृष्टया चौंकाने वाली है लेकिन वास्तविकता सामने आने पर न केवल हंसी छूटती है वरन चुनावी रणनीतिकारों के दिमाग की भी दाद देनी पड़ती है। 

दरअसल भाजपा ने केरल के मुन्‍नार पंचायत चुनाव में नल्लत्‍थानी वार्ड से जिस प्रत्याशी को मैदान में उतारा है  उसेका नाम सोनिया गांधी हैं। हालांकि यह नाम कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष जैसा है लेकिन दोनों का आपस में कोई संबंध नहीं है। संबंध है तो महज इतना कि भाजपा ने सोनिया गांधी नाम की जिस 34 वर्षीय महिला को टिकट दिया है उनके पिता कांग्रेस नेता हैं। पिता ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के नाम पर बेटी का नाम रखा था। बेटी की शादी भाजपा नेता से कर दी अब भाजपा ने सोनिया को वार्ड मेंबर का उम्मीदवार बनाया है।
 

गौरतलब है कि केरल में स्थानीय निकाय के चुनाव दो फेज में है। इसके लिए वोटिंग 9 और 11 दिसंबर को होगी। नतीजे 13 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। विधानसभा चुनाव से पहले होने जा रहे ये चुनाव काफी महत्वपूर्ण हैं। अलबत्ता इस नाम से भाजपा प्रत्याशी सोनिया को वोटों में कितना फायदा होता है यह तो समय बताएगा लेकिन एक वार्ड चुनाव की चर्चा देशभर में जरूर हो गई है।

FROM AROUND THE WEB