Movie prime

रामनवमी से पहले बन सकती है बिहार में भाजपा सरकार, जेडीयू के 2 डिप्टी सीएम बनेंगे, 32 मंत्री ले सकते है शपथ

 

RNE Network.

नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन के बाद अब बिहार में नई सरकार बनाने को लेकर कवायद आरम्भ हो गयी है। पर्दे के पीछे तेज गति से राजनीतिक बैठकों का दौर शुरू हो गया है।
 

दूसरी तरफ जेडीयू के कई नेता व कार्यकर्ता अब भी नीतीश के निर्णय का विरोध कर रहे है। इन लोगों का कहना है कि भाजपा के दबाव में नीतीश ने निर्णय किया है। जेडीयू के कार्यकर्ता व नीतीश समर्थक संजय झा व ललन सिंह पर निशाना साध रहे है और सार्वजनिक रूप से उनका विरोध कर रहे है।
 

जेडीयू के नेताओ ने संजय झा का , सीएम आवास का घेराव भी किया। पटना में गुरुवार को जेडीयू कार्यालय में जो लंच की तैयारी थी उसे भी तोड़ फोड़ कर बिखेर दिया। पीएम के चित्र पर कालिख तक पोत दी।
 

कल कुछ नेता व कार्यकर्ता सीएम आवास नीतीश के पास मिलने गए और उनको निर्णय बदलने का आग्रह किया। मगर उनकी बातों को नीतीश ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि मैंने भाजपा को वचन दे दिया है। जेडीयू के कार्यकर्ताओं का विरोध जारी है।
 

सरकार बनाने की कवायद:
 

दूसरी तरफ दिल्ली से पटना तक बिहार में नई भाजपा सरकार बनाने की कवायद जारी है। माना जा रहा है कि रामनवमी से पहले बिहार में भाजपा सरकार बन जाएगी। जेडीयू से इसमें 2 डिप्टी सीएम बनेंगे। गृह मंत्रालय व विधानसभा अध्यक्ष पर अभी तक पेच फंसा हुआ है।

FROM AROUND THE WEB