सतीश पूनिया पर भाजपा का बड़ा भरोसा, अब पंजाब फतह की जिम्मेदारी
Aug 19, 2026, 08:43 IST
RNE Network.
राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया पर भरोसा कर भाजपा नेतृत्त्व ने उनको बड़ी जिम्मेदारी दी है। अगले साल पंजाब विधानसभा चुनाव होने हैं, पंजाब का प्रभार पार्टी ने पूनिया को सौंपा है।
इससे पहले पूनिया को हरियाणा चुनाव का प्रभारी बनाया था और उन्होंने पार्टी को वहां तीसरी बार सफलता दिलाई। तब पार्टी ने उनको राजस्थान से राज्यसभा में भेजा और राष्ट्रीय महामंत्री बनाया। अब पंजाब का प्रभारी बना उन पर बड़ा भरोसा किया गया है।
अगले साल में ही उत्तर प्रदेश और गुजरात विधानसभा के चुनाव भी है। पार्टी ने महामंत्री विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का व तरुण चुग को गुजरात का प्रभारी बनाया है। पूनिया को पंजाब की जिम्मेदारी दी गयी है, जहां अभी भाजपा तीसरे नम्बर की पार्टी है। इस कारण पूनिया के सामने बड़ी चुनोती है।

