Movie prime

भाजपा प्रभारी राधेमोहन अग्रवाल के बयान से सियासत गर्माई

 

RNE Special.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कल सचिन पायलट के विधानसभा क्षेत्र टोंक में थे। यहां से उन्होंने भाजपा के जिला कार्यालयों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आम सभा भी हुई। इस सभा में भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधेमोहन अग्रवाल, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी उपस्थित थे।

इस सभा में भाजपा के राज्य प्रभारी राधेमोहन अग्रवाल के एक बयान ने प्रदेश में बड़ी पोलिटिकल कंट्रोवर्सी खड़ी कर दी। उससे भाजपा व कांग्रेस में वार - प्रतिवार आरम्भ हो गया है। सोशल मीडिया पर भी दोनों के मध्य टकराहट चरम पर है।

राधेमोहन के अटपटे बोल:

भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधेमोहन अग्रवाल ने इस सभा में टोंक के विधायक व कांग्रेस के महासचिव सचिन पायलट पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पायलट का पता नहीं वो कहाँ रहते है। आपने एक बहरूपिये को जीता दिया। जिसका इस क्षेत्र से कोई लेना देना नहीं।

उन्होंने अटपटे रूप से बयान दिया कि पायलट की एक टांग कांग्रेस में रहती है और दूसरी न जाने कहां। फिर भी आपने उनको यहां चुनाव जिताया। वो बहरूपिया है।

गहलोत का पलटवार, कटाक्ष भी:

राधेमोहन के बयान पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने पलटवार किया मगर अपने खास अंदाज में मानेसर की घटना का जिक्र करते हुए पायलट पर भी तंज कर दिया। उन्होंने एक तीर से दो निशाने लगाए। उनके बयान से कांग्रेस के भीतर की गुटबाजी भी एक बार फिर उभर आई है।

d

गहलोत ने राधेमोहन के बयान का जवाब मीडिया को देते हुए कहा कि सचिन पायलट की दोनों टांगे कांग्रेस में ही है। वे पूरी तरह से अब कांग्रेस में है। एक बार उनको भटकाकर मानेसर की घटना कर ली, अब वो बात नहीं। हम एकजुट है।

FROM AROUND THE WEB