जेन-जी को साधने में जुटी भाजपा, पीएम मोदी ने बनाई खास रणनीति
RNE Network.
जेन - जी को लेकर बीजेपी अब बहुत ही गंभीर हो गयी है। जंतर मंतर के छात्र आंदोलन ने सरकार व बीजेपी, दोनों को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। छात्रों व युवाओं ने आंदोलन का लक्ष्य शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा रखा था, और आंदोलन से उनको इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया।
उसके बाद से ही बीजेपी जेन - जी को लेकर गम्भीर हो गयी है। जेन - जी से जुड़ने के लिए अब भाजपा ने पूरे प्रयास शुरू कर दिए हैं और सरकार व पार्टी, दोनों को इसके लिए सक्रिय कर दिया है।
पहले चरण में पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियो को निर्देशित किया है कि वे विश्विद्यालयों में जाएं और छात्रों से सीधा संवाद करे। उनकी समस्याओं व इच्छाओ को जानें। उन तक सरकार के छात्र हित में किये काम पहुंचाएं।
अब पार्टी को भी किया सक्रिय:
कल नरेंद्र मोदी ने भाजपा मुख्यालय पहुंचकर पार्टी के नए पदाधिकारियों की बैठक ली। उसमें भी जेन - जी एक मुद्धा था। उन्होंने जेन - जी जे जुड़ने के लिए भाजपा की एक टीम बनाई जिसमें अध्यक्ष नितिन नवीन, विनोद तावड़े व स्मृति ईरानी को रखा गया है।

