उमर अब्दुल्ला के 'विधायक खरीद' आरोप पर भाजपा का कानूनी नोटिस
RNE Network.
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री व नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला और भाजपा के बीच छिड़ी जुबानी जंग अब कानूनी प्रक्रिया तक पहुंच गई है। जम्मू कश्मीर की राजनीति इससे काफी गर्म हो गयी है।
दरअसल, कुछ दिन पहले जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने एक बयान में कहा कि भाजपा करोड़ों रुपये, मंत्री पद का प्रलोभन देकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों को तोड़कर सरकार गिराने की कोशिश कर रही है। नेशनल कॉन्फ्रेंस 20 जुलाई को जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग पर प्रदर्शन भी कर रही है।
उमर अब्दुल्ला के विधायक खरीदने के बयान पर भाजपा ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी की जम्मू कश्मीर इकाई ने सोमवार को उमर अब्दुल्ला को कानूनी नोटिस भेजा। उन्हें इस बात के सबूत पेश करने को कहा कि भाजपा सरकार गिराने के लिए 20 से 30 करोड़ की पेशकश की। भाजपा ने कहा, अगर उमर आरोप साबित नहीं कर पाते तो 7 दिन के अंदर सबके सामने उन्हें सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी होगी। वहीं भाजपा के नोटिस को उमर ने ' लव लेटर ' कहा है।आरएनई, नेटवर्क
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री व नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला और भाजपा के बीच छिड़ी जुबानी जंग अब कानूनी प्रक्रिया तक पहुंच गई है। जम्मू कश्मीर की राजनीति इससे काफी गर्म हो गयी है।
दरअसल, कुछ दिन पहले जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने एक बयान में कहा कि भाजपा करोड़ों रुपये, मंत्री पद का प्रलोभन देकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों को तोड़कर सरकार गिराने की कोशिश कर रही है। नेशनल कॉन्फ्रेंस 20 जुलाई को जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग पर प्रदर्शन भी कर रही है।
उमर अब्दुल्ला के विधायक खरीदने के बयान पर भाजपा ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी की जम्मू कश्मीर इकाई ने सोमवार को उमर अब्दुल्ला को कानूनी नोटिस भेजा। उन्हें इस बात के सबूत पेश करने को कहा कि भाजपा सरकार गिराने के लिए 20 से 30 करोड़ की पेशकश की। भाजपा ने कहा, अगर उमर आरोप साबित नहीं कर पाते तो 7 दिन के अंदर सबके सामने उन्हें सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी होगी। वहीं भाजपा के नोटिस को उमर ने ' लव लेटर ' कहा है।