भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राहुल के व्यवहार की तारीफ की
RNE Network.
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए कैप्टन अमरिंदर सिंह के सुर अब बार बार बदल रहे हैं। इसके कारण ये कयास लगाया जा रहा है कि कैप्टन घर वापसी की कोशिश कर रहे हैं। अब जल्दी ही पंजाब में विधानसभा के चुनाव भी होने वाले हैं। कैप्टन अपने को भाजपा में उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।
पिछले दिनों जब पंजाब भाजपा अध्यक्ष बदला गया और सुनील जाखड़ को हटाया गया, तब भी उन्होंने बयान दिया कि कांग्रेस में तो कोई पंजाब को लेकर बड़ा निर्णय पार्टी लेती थी तो मुझे पूछती थी या पहले बताती थी। मगर भाजपा में मुझे सूचना तक नहीं दी जाती।
अब एक पॉडकास्ट में कैप्टन ने एक सवाल के जवाब में कहा कि राहुल गांधी ने मुझे जन्मदिन पर बधाई दी। नेरे भाई के निधन पर शोक भी व्यक्त किया। राहुल भले ही मतभेद रखते हों, मगर मनभेद नहीं रखते। कैप्टन के बार बार बदलते सुर के राजनीतिक गलियारे में कई अर्थ निकाले जा रहे हैं।

