RudraNewsExpress_Logo

भाजपा विधायक दल की बैठक आज शाम 7 बजे, मुख्यमंत्री आवास पर होगी विधायक दल की बैठक

 

RNE Network.

16 वीं राजस्थान विधानसभा के छठे सत्र की तैयारी के लिए आज बुधवार शाम 7 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक जयपुर में मुख्यमंत्री आवास पर होगी। विधानसभा का सत्र कल 20 अगस्त से आरम्भ हो रहा है।
 

विधायक दल की बैठक को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा संबोधित करेंगे। बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान सरकार की रणनीति, विपक्ष के संभावित मुद्दों और विभिन्न विषयों पर भाजपा विधायकों की भूमिका को लेकर चर्चा होने की संभावना है।
 

सत्र के दौरान सरकार की उपलब्धियों और जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रमुखता से रखने और विपक्ष के सवालों का प्रभावी जवाब देने को लेकर भी विधायकों को दिशा निर्देश दिए जा सकते हैं।

FROM AROUND THE WEB