Movie prime

बंगाल में भाजपा विधायक शर्मा तृणमूल कांग्रेस में शामिल, लंबे समय से शर्मा पार्टी के संपर्क में नहीं थे

 

RNE Network.

पश्चिमी बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने से पहले ही वहां के राजनीतिक दलों में उठापटक शुरू हो गयी है। इसमें पहला बड़ा झटका भाजपा को लगा है।
 

पश्चिमी बंगाल में बागी भाजपा विधायक बिष्णु प्रसाद शर्मा सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। वे कुर्सियांग से विधायक है। उन्होंने 2024 का लोकसभा चुनाव दार्जलिंग से निर्दलीय लड़ा था। वे अलग गोरखालैंड राज्य की मांग का समर्थन कर रहे थे। विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक शंकर घोष ने कहा कि शर्मा लंबे समय से पार्टी के संपर्क में नहीं थे।

FROM AROUND THE WEB