Movie prime

BJP Rajyasabha Candidate : बीजेपी ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची, राजस्थान से सतीश पूनिया और अलका गुर्जर को मौका

 
RNE New Delhi-Jaipur
भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। राजस्थान से भाजपा ने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया और पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका गुर्जर को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने गुरुवार को उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई। 
राजस्थान की तीन राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। विधानसभा में संख्या बल के आधार पर भाजपा के खाते में दो सीटें और कांग्रेस के खाते में एक सीट जाना लगभग तय माना जा रहा है। ऐसे में भाजपा ने अपने दोनों उम्मीदवारों के रूप में संगठन और सामाजिक समीकरणों को साधते हुए सतीश पूनिया तथा अलका गुर्जर पर भरोसा जताया है। 
डॉ. सतीश पूनिया भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और वर्तमान में हरियाणा भाजपा के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं डॉ. अलका गुर्जर लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय हैं और राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रही हैं। दोनों नामों की चर्चा पिछले कई दिनों से संभावित उम्मीदवारों के रूप में चल रही थी। 
भाजपा द्वारा जारी सूची में राजस्थान के अलावा अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और मणिपुर के उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हैं, जबकि ओडिशा विधानसभा उपचुनाव के लिए भी पार्टी ने अपने प्रत्याशी की घोषणा की है। 
जानिए कहाँ से, कौन उम्मीदवार
अरुणाचल प्रदेश : ताई तागक (Tai Tagak)
गुजरात : राजूभाई शुक्ला (Rajubhai Shukla), केशभाई राठवा (Mukeshbhai Rathwa), मानसिंह परमार (Mansingh Parmar), जितेंद्र मेघजीभाई कंजरिया (Jitendra Meghjibhai Kanzariya), 
मध्य प्रदेश : तरुण चुघ (Tarun Chugh), रजनीश अग्रवाल (Rajneesh Agrawal)
मणिपुर : ए. शारदा देवी (A. Sharda Devi)
राजस्थान : डॉ. अलका गुर्जर, डॉ. सतीश पूनिया

FROM AROUND THE WEB