Movie prime

कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर चुनाव आयोग पहुंची भाजपा

 

RNE Network.

चुनाव आयोग ने विवादास्पद टिप्पणी पर 24 घन्टे में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से स्पष्टीकरण मांगा है। खरगे ने मंगलवार को तमिलनाडु में प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी की थी।
 

भाजपा नेताओं के प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग से कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के पीएम नरेंद्र मोदी पर दिए  गए कथित ' आतंकी ' बयान को लेकर शिकायत दर्ज कराई। केंद्रीय मंत्री किरण रिजूजू ने इसे लिकतंत्र के लिए अपमानजनक बताते हुए कड़ी कार्यवाही और माफी की मांग की।
 

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस तरह की भाषा चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। चुनाव आयोग ने मामले में उचित कार्यवाही का भरोसा दिया। इससे पहले खरगे ने सफाई देते हुए कहा था कि उनके बयान का आशय ' धमकाने ' से था, न कि आतंकी कहना।

FROM AROUND THE WEB