Movie prime

भाजपा को सबसे अधिक चंदा, कांग्रेस से तीन गुना ज्यादा मिला सहयोग

 

RNE Network.

केंद्र में व अनेक राज्यों में सरकार चला रही भाजपा को पार्टी के लिए सर्वाधिक चंदा भी मिल रहा है। भाजपा ने हाल ही में बिहार विधानसभा चुनाव जीता है। भाजपा को देश के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस से तीन गुना से भी अधिक चंदा इस अवधि में मिला है।
 

चुनाव आयोग, भारत ने चंदे के सम्बंध में वर्ष 2024 - 25 का डेटा जारी किया है। चुनाव आयोग के इस डेटा के अनुसार भाजपा को जहां 959 करोड़ का चंदा मिला है, वहीं दूसरे नम्बर के दल व मुख्य विपक्षी कांग्रेस को केवल 313 करोड़ का ही चंदा मिला है। टाटा ग्रुप की ट्रस्ट ने 10 राजनीतिक दलों को 914 करोड़ का कुल चंदा दिया है।

FROM AROUND THE WEB