असम के लिए भाजपा ने 88 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
Mar 20, 2026, 11:12 IST
RNE Network.
असम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आपने 88 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कांग्रेस छोड़कर आये सांसद प्रद्युत बोरदोलोई का नाम भी शामिल है। वे 3 दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए है। उनको असम की दिसपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिसवा सरमा को पार्टी ने उनकी परंपरागत सीट जालुकबारी से उतारा है।
कांग्रेस का टिकट लौटाया:
इधर सांसद प्रद्युत के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने का असर कांग्रेस के एक टिकट पर भी पड़ा है। प्रद्युत के पुत्र प्रतीक बोरदोलई को कांग्रेस ने विधानसभा के लिए मार्गरिटा सीट से टिकट दिया था। पिता के भाजपा में शामिल होने के बाद प्रतीक ने कांग्रेस को टिकट वापस लौटा दिया है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर टिकट लौटाया है।

