Movie prime

राम मंदिर के चंदे व चढ़ावे की चोरी को लेकर भाजपा पर तंज! डिंपल यादव ने संसद में चंदा, चढ़ावा जमा किया

 

RNE, NETWORK.

गजब ! संसद में इन दिनों सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर तंज करने के लिए नए नए तरीक़े अपना रहे हैं। इन तरीकों को लेकर मीडिया, सोशल मीडिया में खूब चर्चा हो रही है। लोग चटकारे लेकर इन पर फब्तियां भी कसने से नहीं चूक रहे हैं। विपक्ष सरकार पर हर मसले पर प्रहार करने से नहीं चूक रही है।
 

इस्तीफा देने के बाद पहली बार जब पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान संसद आये तो भाजपा व एनडीए के दलों ने उनका स्वागत किया। उनको मुकुट पहनाया। उससे विपक्ष तिलमिला गया। राहुल गांधी, अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी आदि ने अपने भाषण में इस मुद्दे को खूब उछाला।
 

बुधवार को समाजवादी पार्टी के सांसदों ने संसद में एक बार फिर राम मंदिर चंदे व चढ़ावे में हुई चोरी को लेकर अनूठा प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार को घेरा। इस मुद्दे को फिर से जिंदा किया। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव की अगुवाई में धर्मेंद्र यादव, प्रिया सरोज आदि इस अनूठे प्रदर्शन में शामिल हुए।
डिंपल यादव ने एक लोहे का छोटा टीन हाथ मे ले रखा था और सबसे राम मंदिर के लिए चंदा मांग रही थी।  वे मीडिया के लोगों से भी चंदा मांग रही थी। सपा सांसदों ने चंदा चोर गद्दी छोड़ आदि की तख्तियां भी हाथ में ले रखी थी। डिंपल यादव को देखकर भाजपा सांसद इधर उधर हो रहे थे। 
मीडिया से बातचीत में डिंपल ने कहा कि चंदा चोरों व चढ़ावा चोरों को गद्दी पर बैठने का कोई हक नहीं है। इस चोरी को दबाया जा रहा है और बड़े बड़े लोगों को बचाया जा रहा है। एसआईटी की रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए उन्होंने यूपी के सीएम योगी पर भी तंज किया। डिंपल यादव व समाजवादी पार्टी का यह प्रदर्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

FROM AROUND THE WEB