Movie prime

भाजपा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार चुनाव नतीजों के बाद, रक्षा मंत्री राजनाथ ने कहा पार्टी के भीतर इसको लेकर विवाद नहीं

 

RNE Network.

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। 
ad1

मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में राजनाथ सिंह ने कहा है कि बिहार चुनाव के नतीजों के बाद ही नये अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी के भीतर कोई विवाद नहीं है। 
 

रक्षा मंत्री ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ किसी मतभेद की अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि आरएसएस कभी भाजपा के राजनीतिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करता। पार्टी के संवैधानिक नियमों के अनुसार कम से कम 19 राज्यों में राज्य अध्यक्षों का चुनाव होने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर यह प्रक्रिया आगे बढ़ती है, जो हाल ही में पूरी हो चुकी है।

FROM AROUND THE WEB