Movie prime

भाजपा चलाएगी आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान, तीन माह का है अभियान, स्वदेशी अपनाने का होगा आव्हान

 

RNE Network.

भारतीय जनता पार्टी तीन माह का आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान चलायेगी। इसके तहत स्वदेशी अपनाने का आव्हान किया जायेगा।
 

पीएम नरेंद्र मोदी ने हाल ही में बांसवाड़ा की धरती से स्वदेशी अपनाने का आव्हान किया था। इसी के तहत यह अभियान चलाने का निर्णय भाजपा ने राजस्थान में किया है।
 

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद भोला सिंह ने कल पत्रकारों को बताया कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के माध्यम से पार्टी देश के हर नागरिक तक पहुंचेगी और स्वदेशी अपनाने का आव्हान करेगी।