Movie prime

पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा, अमित शाह ने पंजाब की रैली में  की घोषणा

 

RNE Network.

पंजाब में हालांकि अभी विधानसभा के चुनाव नहीं है , फिर भी भाजपा ने अभी से वहां अपनी ताकत झोंक दी है। पहले पंजाब में भाजपा अकाली दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ती थी मगर किसानों के मुद्दे पर अकाली दल ने भाजपा से नाता तोड़ लिया।
 

उसके बाद से लोकसभा व विधानसभा चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। अकाली दल भी आम आदमी पार्टी से काफी पिछड़ गया। भाजपा अब फिर से पंजाब में अपना सांगठनिक ढांचा खड़ा करने में लगी हुई है।
 

शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब के राजनीतिक दौरे पर थे। वहां उन्होंने ऐलान किया कि भाजपा पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी। शाह ने पंजाब के मोगा में ' बदलाव रैली ' को संबोधित किया। काफी वक़्त से अटकलें लग रही थी कि भाजपा अपने पूर्व सहयोगी शिरोमणि अकाली दल ( बादल ) के साथ विधानसभा चुनाव में गठबन्धन कर सकती है। मगर कल शाह ने उन चर्चाओं पर विराम लगा दिया।

FROM AROUND THE WEB