भाजपा को जनवरी के अंत तक मिलेगा राष्ट्रीय अध्यक्ष, कल दिल्ली में संगठन चुनाव को लेकर हुई बैठक
Dec 30, 2024, 10:46 IST

RNE Network भाजपा को जनवरी के अंत तक राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने की संभावना है। अभी भाजपा संगठन की चुनाव प्रक्रिया चल रही है। कल रविवार को भाजपा मुख्यालय में संगठन चुनाव को लेकर एक महत्त्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें चुनाव की प्रक्रिया को निर्धारित समय पर पूरा कराने पर बातचीत की गई।
15 जनवरी तक प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे: बैठक के बाद भाजपा नेता पी टी कुंजाग ने बताया कि 15 जनवरी तक प्रदेश अध्यक्षो व जिला अध्यक्षों के चुनाव पूरे होंगे। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी।
उनका कहना था कि जनवरी के अंत या फरवरी के पहले सप्ताह में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। जिन राज्यों में अभी विधानसभा चुनाव हुए वहां सदस्यता अभियान चल रहा है, उसके कारण चुनाव की प्रक्रिया में थोड़ी देरी हुई है। हरियाणा, जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र व झारखंड में विधानसभा चुनावों के कारण सदस्यता अभियान प्रभावित हुआ था।
हालांकि पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने 15 दिसम्बर तक मंडल अध्यक्षों व 30 दिसम्बर तक जिला अध्यक्षों के चुनाव पूरे कर लेने के निर्देश दिए थे। चुनाव प्रक्रिया सदस्यता अभियान के कारण प्रभावित हुई है। https://youtu.be/uRSB2HmH7-k



