Movie prime

भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी जल्द, अमित शाह संग नितिन नवीन की मैराथन बैठक

 

RNE Network.

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा शीघ्र होने की संभावना है। नई टीम के गठन के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं। इसी संदर्भ में उनकी गृह मंत्री अमित शाह के साथ भी मैराथन बैठक हुई है।
 

गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर हुई इस बैठक में भाजपा के संगठन महामंत्री बी एल संतोष  भी शामिल थे। इन तीनों नेताओं की बैठक करीब 3 घन्टे चली। जनवरी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नवीन के नेतृत्त्व वाली भाजपा में युवा नेताओं को शामिल किए जाने की उम्मीद है। 
 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार में पदों पर बैठे कुछ नेताओं को भी पार्टी में भेजा जा सकता है। उन्हें अहम जिम्मेदारियां दिए जाने की संभावना है।

FROM AROUND THE WEB