Movie prime

दुबे बोले, मोदी को बीजेपी की नहीं, बीजेपी को मोदी की जरूरत, भाजपा के बड़बोले सांसद निशिकांत दुबे ने एक इंटरव्यू में कहा

 

RNE Network.

भाजपा के बड़बोले सांसद निशिकांत दुबे एक बार फिर अपने बयान के कारण चर्चा में है। दुबे कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के भाषा विवाद में भी कूद पड़े थे और विवादास्पद बयान दिया था। जिस पर महाराष्ट्र के भाजपा नेताओं ने ही विरोध कर दिया। 
 

अब एक बार फिर संघ प्रमुख मोहन भागवत के 75 साल की उम्र में रिटायर होने वाले बयान पर बोलकर दुबे चर्चा में है। भागवत ने हाल ही में बयान दिया था कि 75 साल की उम्र होने पर हमें दूसरों के लिए जगह खाली कर देनी चाहिए। उस पर दुबे ने एक इंटरव्यू में बड़बोलेपन का परिचय दिया है।
 

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि मोदी को बीजेपी की नहीं, बीजेपी को मोदी की जरूरत है। भाजपा सांसद ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में कहा कि 2029 में मोदी के नेतृत्त्व में ही चुनाव लड़ना बीजेपी की मजबूरी है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो पार्टी 150 सीटें भी नहीं जीत पायेगी।