Movie prime

राहुल गांधी पर विशेषाधिकार हनन का नोटिस

 

RNE Network.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना का नोटिस दिया है। यह नोटिस उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंपा है।
 

सांसद अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने लोकसभा में एंटी - पेपर लीक विधेयक पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ असंसदीय, अपमानजनक और बिना प्रमाण के गंभीर आरोप लगाए। यह संसदीय परम्परा और सदन की गरिमा के खिलाफ है। उन्होंने नोटिस में लोकसभा अध्यक्ष से इस मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेजने की मांग की है।

FROM AROUND THE WEB