बसपा को हरियाणा चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली, वोट प्रतिशत भी घटा
Oct 12, 2024, 13:18 IST

RNE NETWORK हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम से बसपा सुप्रीमो मायावती खासी नाराज है। बसपा को इस चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली और उसका वोट प्रतिशत भी काफी घट गया।
बसपा प्रमुख मायावती ने कल कहा कि अब उनकी पार्टी किसी भी क्षेत्रीय दल से गठबंधन नहीं करेगी। हरियाणा में बसपा ने इनेलो से गठबन्धन किया था। मगर उसके बाद भी बसपा को एक भी सीट नहीं मिली। मायावती ने कहा कि बसपा भाजपा नीत एनडीए और कांग्रेस नीत इंडिया गठबन्धन से भी पहले की तरह ही दूरी बनाकर रखेगी। यूपी में 10 विधानसभा सीटों के उप चुनाव है, बसपा उसमें भी किसी से भी गठबन्धन नहीं करेगी।



