उप चुनाव: मिशन सात पर आज भाजपा करेगी ताबड़तोड़ प्रचार
Nov 7, 2024, 10:48 IST
RNE Network भाजपा ने उप चुनाव में मिशन 7 का लक्ष्य सामने रख के आज से सघन चुनाव प्रचार शुरू किया है। भाजपा आज 7 सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए अपने 34 नेताओं की फौज उतार रही है।
भाजपा ने इन 34 नेताओं को सातों सीटों पर अलग अलग चुनाव प्रचार करने के लिए भेजने का निर्णय किया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ चौरासी में प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव रामगढ़, भागीरथ चौधरी रामगढ़ और दौसा, दिया कुमारी, घनश्याम तिवाड़ी, मंत्री जवाहर सिंह बेढम दौसा में प्रचार करेंगे। उप मुख्यमंत्री प्रेमचन्द्र बैरवा, मंत्री मदन दिलावर, अविनाश गहलोत, सुमित गौदारा झुंझनु, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, मंत्री राज्यवर्धन सिंह, ओटाराम देवासी, सुरेश रावत खींवसर में रहेंगे।