Movie prime

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 30 जुलाई को मतदान

 

RNE Netwok.
 

निर्वाचन आयोग ने बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी की है। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 30 जुलाई को मतदान होगा और 3 अगस्त को परिणाम घोषित किए जाएंगे। अब आज से प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 
 

बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होगा। 13 जुलाई नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख है और 14 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख 16 जुलाई तय की गई है।
 

मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर राजेंद्र भारती की सदस्यता निलंबित किए जाने के बाद उपचुनाव होगा। गुजरात की मांजलपुर विधानसभा से विधायक योगेश नारायणदास पटेल के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। वहीं, बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। नितिन नवीन ने राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया था।

FROM AROUND THE WEB