Movie prime

पश्चिम बंगाल की 3 राज्यसभा सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव, चुनाव आयोग ने किया ऐलान

 

RNE Network.

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर चुनाव की रणभेरी बजी है। मगर इस बार भाजपा व टीएमसी के मध्य मुकाबला या संघर्ष होता नहीं दिख रहा। भाजपा इस चुनाव में बहुत मजबूत है, क्योंकि टीएमसी तो पूरी तरह से टूट के बिखर चुकी है। यह चुनाव है पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की सीटों का।
 

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की 3 रिक्त राज्यसभा सीटों के लिए 24 जुलाई को उप चुनाव कराने की घोषणा की है। सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बड़ाईक के इस्तीफों से यह तीनों सीटें रिक्त हुई है। ये तीनों पहले टीएमसी में थे। उन्होंने पार्टी व राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इन तीनों की रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को मतदान होगा और उसी दिन वोटों की गिनती भी होगी।

FROM AROUND THE WEB