असम, केरल व पुडुचरी में प्रचार थम गया, इन तीन स्थानों पर कल होगा मतदान, सभी ने पूरी ताकत झोंकी
Apr 8, 2026, 09:34 IST
RNE Special.
असम, केरल व पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए कल शाम प्रचार का काम थम गया। कल सभी दलों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंकी। पार्टियों के बड़े नेता इन राज्यों में चुनावी रैलियां व सभाएं करते नजर आये।
इन तीन राज्यों में कांग्रेस, भाजपा व वामपंथियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। पूर्वोत्तर राज्य असम, दक्षिण में केरल और केंद्र शाषित पुडुचेरी में विधानसभा के लिए कल मतदान होना है।
अंतिम दिन चुनावी मैदान में अंतरराष्ट्रीय - राष्ट्रीय मुद्धों से लेकर नेताओं में निजी हमलों तक तीखी बयानबाजी देखने को मिली। प्रचार थमने के बाद अब घर घर मतदाता को लुभाने और बूथ मैनेजमेंट पर पार्टियों का फोकस है। चुनाव नतीजे 4 मई को आयेंगे।

