Movie prime

दूसरे चरण के मतदान से पहले आज थम जायेगा प्रचार, 122 सीटों पर 11 नवम्बर को होगा मतदान, 121 पर पहले हो चुका मतदान

 

RNE Network.

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 11 नवम्बर को होगा। इन सीटों पर चुनाव प्रचार आज शाम 5 बजे थम जायेगा। इससे पहले पहले चरण में 6 नवम्बर को 121 सीटों पर मतदान हो चुका है। मतगणना 14 नवम्बर को होगी।
ad1

आज 20 जिलों की 122 सीटों पर चुनाव प्रचार थमेगा। आज प्रचार के अंतिम दिन दोनों गठबंधनों की तरफ से प्रचार में पूरी ताकत झोंकी जा रही है। बिहार में मुख्य मुकाबला एनडीए व महागठबन्धन के बीच हो रहा है। कांटे के मुकाबले में बिहार की सभी 243 सीटों पर इस बार चुनाव हो रहा है। 
 

आज बिहार में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, इमरान प्रतापगढ़ी, सचिन पायलट आदि अलग अलग जिलों में चुनावी सभाएं करेंगे। आरजेडी के तेजस्वी यादव का भी आज प्रचार के अंतिम दिन तूफानी दौरा है।

FROM AROUND THE WEB