Movie prime

केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ी, भ्रष्टाचार से जुड़े दो मामलों में सीबीआई करेगी जांच

 

RNE Network.

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की कानूनी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही है। सीबीआई ने भ्रष्टाचार से जुड़े दो पुराने मामलों की जांच अब अपने हाथ में ले ली है। 
 

पहले यह जांच दिल्ली एंटी करप्शन ब्यूरो कर रहा था और अब दोनों मामलों की जांच को सीबीआई ने अपने हाथ में ले लिया है। इनमें से एक मामला सुरेंद्र बंसल और उनकी कम्पनी रेनू कंस्ट्रक्शन से जुड़ा है, जिसमे लोक निर्माण विभाग के कुछ अज्ञात अधिकारी भी आरोपी बताए गए है। सुरेंद्र बंसल जो अरविंद केजरीवाल के साले थे उनका 2017 में निधन हो चुका है।
 

अब दिल्ली सरकार की सिफारिश एवं गृह मंत्रालय के जरिये जारी नोटिफिकेशन के बाद ये केस सीबीआई को सौंप दिए गए है। सबसे ज्यादा चर्चित दूसरा केस है जो सुरेंद्र बंसल और उनकी कम्पनी रेनू कंस्ट्रक्शन से जुड़ा हुआ है। यह केस राजनीतिक रूप से भी बेहद संवेदनशील माना जा रहा है।

FROM AROUND THE WEB