Movie prime

दिल्ली में होगी केंद्रीय वेतन आयोग की बैठक, संगठनों से चर्चा

 

RNE Network.

केंद्रीय व राज्यों के कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट की बेहद प्रतीक्षा है। क्योंकि इस वेतन आयोग की रिपोर्ट के बाद केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में बहुत ज्यादा वृद्धि होनी है। महंगाई से त्रस्त कर्मचारी इस वेतन आयोग की लम्बे समय से प्रतीक्षा कर रहे हैं। केंद्रीय कर्मचारियों पर जब इस वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू होगी तभी राज्यों में भी इसे लागू करने का काम आरम्भ होगा।
 

आठवां केंद्रीय वेतन आयोग 7 और 10 अगस्त को दिल्ली में कर्मचारी संगठनों से चर्चा करेगा। बैठक में वेतन संशोधन, पेंशन, भत्ते, फिटमेंट फैक्टर, पदोन्नति और सेवा शर्तों पर कर्मचारी संगठनों से सुझाव लिए जायेंगे।
 

कर्मचारी संगठन आवेदन कर वेतन आयोग से मुलाकात कर सकेंगे। मुलाकात के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। डेटा अपलोड करने की समय सीमा को भी 31 जुलाई तक बढ़ाया गया है। आठवें वेतन आयोग की सितम्बर में चेन्नई और पुडुचेरी में बैठकें होंगी।

FROM AROUND THE WEB