Movie prime

जंतर-मंतर विवाद के विरोध में संसद परिसर में चंद्रशेखर आजाद का धरना

 

RNE Network.

सोशल मीडिया पर नगीना के सांसद चन्द्रशेखर आजाद की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। चन्द्रशेखर संसद भवन में स्थित भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के आगे हाथ में छाता लिए हुए धरने पर बैठे हैं। समय भी रात का है। सुरक्षाकर्मी सहित कुछ लोग उनको समझाते भी दिख रहे हैं। 

दूसरी तस्वीर में चन्द्रशेखर रात के समय में अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे लेटे हुए हैं और अपना धरना जारी रखे हुए हैं। नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद कल जंतर मंतर पर छात्रों के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में यह धरना लगाकर बैठे हैं। वे कल आंदोलनकारी छात्रों के साथ भी थे।

FROM AROUND THE WEB