भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष से मिले सीएम भजनलाल, बीकानेर सांसद व कानून मंत्री ने भी की थी मुलाकात
Dec 23, 2025, 12:20 IST
RNE Network.
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज सुबह नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। सीएम ने उन्हें नये दायित्त्व के लिए शुभकामनाएं दी।

इस भेंट में मुख्यमंत्री भजनलाल ने राज्य में संगठन की मजबूती, आगामी कार्ययोजना और जन कल्याणकारी कार्यों को गति देने पर उनसे चर्चा की। इससे पहले बीकानेर से चार बार के सांसद व केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने भी उनसे मुलाकात की थी। मेघवाल ने तब उन्हें नये पद के लिए शुभकानाएं दी और सांगठनिक मुद्धों पर विस्तार से बातचीत की।



