Movie prime

सीएम भजनलाल पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमन्त्री शाह से मिले, राज्य मंत्रिमंडल पुनर्गठन की हलचल तेज, नियुक्तियों पर भी बात

 

RNE Network.

राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल दिल्ली में बेहद व्यस्त रहे। दिल्ली प्रवास में उन्होंने पीएम सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। सरकार की दूसरी वर्षगांठ के आयोजन में आने का निमंत्रण दिया तो कुछ राजनीतिक निर्णयों पर भी बात हुई।
 

सीएम भजनलाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और सरकार के दो साल पूरे होने पर होने वाले आयोजनों के लिए निमंत्रण दिया। सरकार के 2 साल 15 दिसम्बर को पूरे हो रहे है। बाद में सीएम भजनलाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। शाह से उन्होंने अनेक राजनीतिक मुद्धों पर बात की है। जिसमें मंत्रिमंडल का विस्तार व पुनर्गठन, राजनीतिक नियुक्तियों पर भी चर्चा शामिल है।

FROM AROUND THE WEB