निकाय चुनाव: आज से शुरू होंगे नामांकन, पार्टियों के उम्मीदवार तय नहीं, भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा जयपुर से ही होगी
RNE Special.
नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज से नामांकन की प्रक्रिया आरम्भ होगी। नामांकन पत्र 31 दिसम्बर तक जमा कराए जा सकेंगे।
नगरीय निकाय चुनावों के लिए 27 अगस्त से नामांकन प्रक्रिया आरम्भ होगी। इस दौरान 28 अगस्त को रक्षा बंधन तथा 30 अगस्त को रविवार का अवकाश रहेगा। पांच दिनों में केवल 3 दिन ही नामांकन जमा कराए जा सकेंगे।
यहां जमा होंगे नगर निगम के लिए नामांकन
जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार नगर निगम के 80 वार्डों के लिए नामांकन पत्र सम्बंधित रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने होंगे। वार्ड संख्या 1 से 20 के लिए नामांकन पत्र कार्यालय अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर बीकानेर में, वार्ड संख्या 21 से 35 के लिए नामांकन पत्र कार्यालय बीकानेर विकास प्राधिकरण नई बिल्डिंग में, वार्ड 36 से 50 के लिए नामांकन पत्र कार्यालय बीकानेर विकास प्राधिकरण पुरानी बिल्डिंग में, वार्ड 51 से 65 के लिए नामांकन पत्र कार्यालय तहसीलदार बीकानेर में और वार्ड 66 से 80 तक के नामांकन पत्र कार्यालय सहायक कलक्टर शहर बीकानेर में दाखिल होंगे।
पार्टियों के उम्मीदवार तय नहीं:
आज से नामांकन करने की प्रक्रिया तो शुरू हो जायेगी, मगर भाजपा व कांग्रेस ने अभी तक भी अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किये हैं। दोनों ही पार्टियों में टिकट के लिए जबरदस्त कशमकश चल रही है। पार्टियां टिकट मांगने वालों से आवेदन ले चुकी है।
भाजपा के उम्मीदवार प्रदेश भाजपा कार्यालय से ही जारी होंगे। संगठन मुखियाओं, विधायकों व सांसद से नाम ले लिए गए हैं और आज जयपुर में बैठक हो रही है। जिसमें शामिल होने के लिए बीकानेर के नेता भी पहुंच रहे हैं। नाम तय कर प्रदेश कार्यालय ही जारी करेगा।
वहीं कांग्रेस इस बार जिला संगठन के जरिये उम्मीदवार घोषित करेंगे। जो पैनल बना है उसमें विधायक या विधायक का चुनाव लड़े नेताओं से लिये नाम शामिल किए गए हैं।

