RudraNewsExpress_Logo

CJP का फिर दिल्ली कूच, 5 सितंबर को इंडिया गेट से निकलेगा विरोध मार्च

 

RNE Network.

कॉकरोच जनता पार्टी ( सीजेपी ) ने एक बार फिर दिल्ली में प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है। सीजेपी ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा उनसे जो भी वादे किए गए थे, उसे पूरा नहीं किया गया।
 

सीजेपी ने अपना शांतिपूर्ण विरोध मार्च शिक्षक दिवस यानी 5 सितम्बर को दिल्ली में निकालने का देशव्यापी आव्हान किया है। सीजेपी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि उसने 25 जुलाई को युवाओं से किये वादों को पूरा नहीं किया, जबकि युवाओं ने सद्भावना दिखाते हुए अपना देशव्यापी प्रदर्शन वापस ले लिया था।
 

सीजेपी ने बताया है कि 5 सितंबर को होने वाला यह शांतिपूर्ण मार्च इंडिया गेट से शुरू होकर नई दिल्ली पुलिस मुख्यालय की तरफ जायेगा। इस मार्च का नेतृत्त्व नीट परीक्षा से जुड़े मामलों में जान गंवाने वाले छात्रों और पुलिस की बर्बरता के शिकार लोगों के परिवार करेंगे।

FROM AROUND THE WEB