Movie prime

CJP Protest : मोदी का वीडियो, नड्डा हॉस्पिटल पहुंचे, सोनम का अनशन खत्म, जानिए पूरा घटनाक्रम 

 

Rudra News Express New Delhi. 

NEET पेपर लीक मसले पर CJP के Protest और कांग्रेस के खुलकर मैदान में आने और दोनों सदन ठप होने के बाद देर रात घटनाक्रम तेजी से बदला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात वीडियो बनाकर जारी किया। मंत्री जे पी नड्डा और जितेंद्रसिंह आधी रात के बाद मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे। सोनम वांगचुक से मिले। इस मुलाकात के साथ ही सोनम ने 27 वें दिन अनशन तोड़ दिया। CJP ने अनशन तोड़ने पर खुशी जताई। साथ ही कहा, प्रधान के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन शुरू हुआ। यह जारी रहेगा। 

politics

पहले जानिए पीएम मोदी ने क्या कहा:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात अपने संदेश एक वीडियो के जरिए दिया। कहा, पेपर लीक में गुनहगारों को पकड़ा, जेल में डाला। स्टूडेंट्स का एक साल बचाने के लिये तत्काल परीक्षा ली और लगभग 22 लाख स्टूडेंट के एग्जाम लेकर रिजल्ट भी जारी कर दिया। 

विडियो देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें :

r

फास्ट ट्रेक से मामले पर देर रात विभागों का मसौदा आ गया। इसमें कठोर सजा का प्रावधान है। आज कैबिनेट में इस पर बात होगी। सोमवार को सदन में इसे पारित करवाने के प्रयास होगा। मोदी ने कहा पेपर लीक मामूली विषय नहीं। लाखों विद्यार्थी और उनके अभिभावकों के लिये बहुत ही पीड़ादायक है। 

नड्डा-जितेंद्र ने सोनम का अनशन तुड़वाया :
 

मोदी का वीडियो संदेश जारी होने के कुछ देर बाद स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा और जितेंद्र सिंह मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे। वहां अनशन कर रहे सोनम वांगचुक से मिले। उन्हें सरका का पक्ष बताया। नड्डा के हाथों लिक्विड पीकर सोनम ने 27 वें दिन अनशन तोड़ा। 

सोनम ने शर्तों के साथ अनशन तोड़ा : 

सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ने के साथ कहा, कई दलों के 65 सांसदों ने अनशन तोड़ने की अपील की। लंबी बातचीत और शर्तों पर सहमति होने के बाद अनशन तोड़ा। सोनम ने यह भी कहा कि उन्होंने देश में हिंसा होने की आशंका को देखते हुए अनशन तोड़ा।

सोनम ने किन शर्तों के साथ अनशन तोड़ा इसका जिक्र लेह अपेक्स बॉडी के सहसंयोजक शेरिंग डोरजे ने "एक्स" पर किया है। कहा है, सरकार ने माना है कि छात्र हिंसक नहीं है तो उनके खिलाफ दर्ज मामले वापस होंगे। आत्महत्या करने वालों के परिवार को मुआवजा देने पर विचार होगा।

आंदोलन जारी :

इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोनम के अनशन तोड़ने पर खुशी जताई है। अभिजीत दीपके ने वांगचुक के अनशन तोड़ने पर खुशी जताते हुए कहा है कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन शुरू हुआ था। जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा।

FROM AROUND THE WEB