20 जुलाई को संसद मार्च करेगी सीजेपी, सीजेपी की देश भर के छात्रों, अभिभावकों व नागरिकों से अपील
Jul 10, 2026, 10:21 IST
RNE Network.
पिछले काफी दिनों से जंतर मंतर , दिल्ली पर धरना दे रही कॉकरोच जनता पार्टी ( सीजेपी ) ने अब अपने आंदोलन के अगले चरण की घोषणा की है। सीजेपी ने 20 मार्च को संसद मार्च को ऐलान किया है। इस दिन से ही संसद का मानसून सत्र आरम्भ हो रहा है।
20 जुलाई को होने वाले संसद मार्च की अगुवाई सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक करेंगे। विपक्ष के नेता भी इस मार्च में सीजेपी के साथ शामिल होंगे। सीजेपी ने देश भर के छात्रों, अभिभावकों व आम नागरिकों से अपील की है कि वे भी 20 जुलाई के संसद मार्च में शामिल हों। इस आंदोलन की मुख्य मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा व परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाना है।

