Movie prime

CM Bhajan Lal : देश का बँटवारा राजनीतिक स्वार्थ, विश्व का सबसे बड़ा नर संहार था

 

​​RNE Bikaner. 

देश के विभाजन की त्रासदी को बयां करते राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भावुक हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि देश का बंटवारा राजनीतिक स्वार्थ की वजह से हुआ। कहा, दुनिया के इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा नरसंहार था।

बीकानेर के महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में हुए विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 
बुजुर्गों से जब सुनते है कि देश की आज़ादी के लिए क्या क्या हुआ तब सुनते हैं कि विश्व का सबसे बड़ा नर संहार विभाजन के समय हुआ था। कांग्रेस पार्टी ने ये दंश दिया, उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा ने इस काँटे को बोने का काम किया।
 मुख्यमंत्री ने नेहरू को कश्मीर में धारा 370 का जिम्मेदार बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने धारा 370 समाप्त करने का काम किया ।
मुख्यमंत्री ने Caa कानून का भी जिक्र किया बताया कानून से नागरिकता और घर देने का काम भी हुआ। गांधी जी कहते थे बँटवारा होगा तो मेरी लाश पर होगा, गांधी जी का अपमान तो कांग्रेस ने किया ही साथ में पटेल और अंबेडकर ने कहा बंटवारा नहीं होना चाहिए लेकिन कांग्रेस ने ये बंटवारा करवा दिया। कांग्रेस वाले अभी भी पाकिस्तान की भाषा बोलते है।
सीएम ने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा, पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर करके दिखाया। आतंकियों को वही मारा। उनके एयरबेस खत्म किए। कितने ड्रोन आए लेकिन एक भी ज़मीन पर गिरने नहीं दिया। 
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बताया कि विभाजन विभीषिका का दर्द का अहसास बीकानेर के मोहता परिवार ने भी महसूस किया है। मोहम्मद अली जिन्ना की वजह से उनको अपना कारोबार छोड़ कर आना पड़ा ।
स्वागत भाषण में शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने बीकानेर शहर की तरफ से मुख्यमंत्री को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर बीकानेर आने के लिए धन्यवाद दिया।
धन्यवाद भाषण देहात जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने दिया ।
मंच संचालक जिला प्रभारी दशरथ सिंह ने किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, राम गोपाल सुथार, विधायक सिद्धि कुमारी, जेठानंद व्यास, अंशुमान सिंह भाटी, ताराचंद सारस्वत, विश्वनाथ मेघवाल, पूर्व विधायक बिहारीलाल विश्नोई, अभिनेश महर्षि, चम्पालाल गैदर, प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया, अविनाश जोशी, सुशीला राजपुरोहित, राजेंद्र पंवार, श्याम सिंह हाड़ला, कौशल शर्मा, दीपक पारीक मंचाशीन रहे ।
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि संगोष्ठी में जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष, अशोक प्रजापत, भूपेंद्र शर्मा, सरिता नाहटा, किशन मोदी, सोहन प्रजापत जिला मंत्री धर्मेंद्र सोलंकी, सुनीता हटीला, झमकू देवी, किशन चौधरी, तरुण स्वामी, विनोद करोल, सुमन कंवर शेखावत, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, जिला सोशल मीडिया चंद्रशेखर गहलोत, सह संयोजक चंद्रशेखर शर्मा, मंजूषा भास्कर, 
जिला आई टी सेल संयोजक सुशील आचार्य, 
कार्यालय मंत्री चोरूलाल सुथार, सह कार्यालय मंत्री रघुवीर प्रजापत, प्रवक्ता जोगेंद्र शर्मा, मुकेश शर्मा, दुष्यंत तंवर
मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, मुकेश सैनी, देवरूप सिंह, धर्मपाल डूडी, प्रेम गहलोत, आशा आचार्य, विशाल गोलछा, दिनेश चौहान, कपिल शर्मा, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।