भाजपा कार्यालय में सीएम भजनलाल का कक्ष तैयार, राज आने के ढ़ाई साल बाद लगी नेमप्लेट
Apr 6, 2026, 11:43 IST
RNE Network.
भाजपा के प्रदेश कार्यालय में जब पार्टी की राज्य में सरकार होती है तब मुख्यमंत्री के लिए एक अलग कक्ष की व्यवस्था रहती है। वर्तमान भाजपा सरकार बनने के ढ़ाई साल बाद आखिरकार भाजपा मुख्यालय में सीएम के बैठने का कक्ष तैयार कर लिया है।
सरकार बनने के लगभग ढ़ाई साल बाद कल रविवार को उनके नाम की नेमप्लेट भी कक्ष पर लगा दी गयी है। इससे पहले भाजपा मुख्यालय में तत्कालीन सीएम वसुंधरा राजे के लिए कक्ष तैयार किया गया था। अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उसी कक्ष 5 में बैठेंगे। यहां वे पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

